Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the pennews domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/hy55hp3a22dd/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
महिला मोर्चा भाजपा ने राज्य में सरकारी नौकरी में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। - Separato Spot Witness Times
राज्य समाचार

महिला मोर्चा भाजपा ने राज्य में सरकारी नौकरी में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

देहरादून 28 जनवरी 2023,

मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में महिला मोर्चा भाजपा एवं अन्य महिलाओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट वार्ता की है। महिला मोर्चा भाजपा ने राज्य में सरकारी नौकरी में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण लागू किये जाने पर मुख्यमंत्री श्री धामी का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा कि, कोई राज्य एवं समाज तभी विकसित हो सकता है, जब हमारी मातृशक्ति सशक्त हो। प्रदेश सरकार ने राज्य में महिलाओं को नौकरी में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण को बरकरार रखने के लिए निरंतर प्रयास किए हैं। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं शिक्षा, खेल, सामाजिक न्याय, स्वास्थ्य, जैसे विभिन्न क्षेत्रों में लगातार तेजी से आगे बढ़ रही हैं। राज्य के निर्माण में महिलाओं का योगदान भुलाया नहीं जा सकता है। एक विकसित समाज की नींव महिलाओं को सशक्त बनाने से ही रखी जा सकती है।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि राज्य में महिला सशक्तीकरण के साथ ही युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। भर्ती प्रक्रियाओं में गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है एवं राज्य में सख्त नकल विरोधी कानून बनाया जा रहा है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजयुमो नेहा जोशी, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा आशा नौटियाल, महामंत्री महिला मोर्चा गीता रावत, प्रदेश मीडिया प्रभारी महिला मोर्चा नेहा शर्मा, रुचि भट्ट, कमली भट्ट, गीता चमोली, सरला खंडूड़ी, विमला नौटियाल एवं अन्य भाजयुमो व महिला मोर्चा सदस्य मौजूद रहे।

 

Related posts

पीडब्ल्यू’ देहरादून विद्यापीठ ने अपने संस्थान के अच्छे अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन वाले छात्रों और अभ्यर्थियों को किया सम्मानित।

Dharmpal Singh Rawat

धामी सरकार का कड़ा संदेश, उत्तराखण्ड में होली पर मिलावटी उत्पाद बेचे तो खैर नहीं

Dharmpal Singh Rawat

उत्तराखंड में बिना पंजीकरण के चल रहे अवैध मदरसों पर कार्रवाई जारी, अब तक 173 सील

Dharmpal Singh Rawat

Leave a Comment