November 7, 2026

ई-चौपाल में में 21 शिकायतें प्राप्त।

देहरादून 28 जनवरी 2023,

मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार द्वारा नागरिकों की समस्याओं को चौपालों के माध्यम से उनके ही क्षेत्रों में निस्तारित किए जाने हेतु जिला प्रशासन ने जनपद में बहुउद्देशीय शिविर एवं ई चौपाल का आयोजन किया है।

इसके तहत विकासखंड रायपुर के ग्राम सोरना में मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय शिविर एवं ई-चौपाल का आयोजन किया गया। ई-चौपाल में में 21 शिकायतें प्राप्त हुई। प्राप्त शिकायतों में पेयजल समस्या, सड़क, विद्युत, शिक्षा आदि विभागों से संबंधित प्राप्त हुई। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके विभाग से संबंधित प्राप्त शिकायतों पर 15 दिन के भीतर निस्तारण की कार्रवाई करते हुए आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही जिन शिकायतों के निस्तारण में निरीक्षण एवं आगणन तैयार किए जाने हैं, ऐसे प्रकरण पर यथाशीघ्र प्रस्ताव तैयार कर कार्रवाई करते हुए आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। शिविर में विभागों द्वारा अपने -2 विभाग से संबंधित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी क्षेत्रवासियों को दी गई। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने ग्राम पंचायत में संचालित विकास योजनाओं का भी निरीक्षण किया।

इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, खंड विकास अधिकारी चक्रधर सेमवाल, जिला पंचायती राज अधिकारी सहित लोनिवि, जल संस्थान, विद्युत, शिक्षा, समाज कल्याण, स्वास्थ्य आदि संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Share

More Stories

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.