June 25, 2026

वित्त वर्ष 2022-23 के लिए सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह 16.68 लाख करोड़ रुपये; वर्ष-दर-वर्ष 22.58 प्रतिशत अधिक रहा।

देहरादून 11 मार्च 2023,

वित्त मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार,10 मार्च, 2023 तक का सकल प्रत्यक्ष संग्रह 16.68 लाख करोड़ रुपये है जो पिछले वर्ष की समान अवधि के सकल संग्रह से 22.58 प्रतिशत अधिक है। शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 13.73 लाख करोड़ रुपये रहा है जो पिछले वर्ष की समान अवधि के शुद्ध संग्रह की तुलना में 16.78 प्रतिशत अधिक है। यह संग्रह कुल बजट अनुमानों का 96.67 प्रतिशत और वित्त वर्ष 2022-23 के लिए प्रत्यक्ष करों के कुल संशोधित अनुमानों का 83.19 प्रतिशत है।

सकल राजस्व संग्रह के संदर्भ में कम्पनी आय कर संग्रह सीआईटी के लिए विकास दर 18.08 प्रतिशत रही और व्यक्तिगत आयकर (पीआईटी) एसटीटी सहित) के लिए वृद्धि दर 27.57 प्रतिशत रही है। रिफंड के समायोजन के बाद, सीआईटी संग्रह में शुद्ध वृद्धि 13.62 प्रतिशत और पीआईटी संग्रह में 20.73 प्रतिशत (केवल पीआईटी)/20.06 प्रतिशत (एसटीटी सहित पीआईटी) है।

1 अप्रैल, 2022 से 10 मार्च, 2023 के दौरान 2.95 लाख करोड़ रुपये की राशि के लगभग रिफंड किया गया है। जो पिछले वर्ष की अपेक्षा 59.44 प्रतिशत अधिक है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.