October 5, 2026

त्यूणी अग्निकांड में आपदा प्रबंधन कार्य में लापरवाही पर पूर्व प्रतिपक्ष नेता प्रीतम सिंह द्वारा रोष प्रकट।

देहरादून 07 2023 अप्रैल

त्यूणी में हुए अग्निकांड के दौरान आपदा प्रबंधन कार्य में प्रशासनिक स्तर पर हुई लापरवाही से आक्रोशित क्षेत्रीय निवासियों के साथ पूर्व प्रतिपक्ष नेता प्रीतम सिंह ने विरोध प्रदर्शन में भागीदारी कर रोष प्रकट किया।

पूर्व प्रतिपक्ष नेता ने अग्निकांड स्थल पर पहुंचे जिलाधिकारी व एसएसपी देहरादून को प्रशासन के स्तर पर आपदा प्रबंधन में हुई लापरवाही से अवगत कराते हुए दोषियों के खिलाफ कार्यवाही, पीड़ित परिवारों को तत्काल सहायता प्रदान करने, हादसे के मृतकों के परिजनों को यथोचित मुआवजा तथा अग्निकांड में हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति की मांग रखी।

जिला प्रशासन द्वारा क्षेत्रीय निवासियों को जानकारी दी गई कि, मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये मुआवजे के रूप में दिया जा रहा है। लापरवाही बरतने पर नायब तहसीलदार को निलंबित और अग्निशमन अधिकारियों को लाइन हाजिर किया गया है।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.