August 8, 2026

सभी आपातकालीन नम्बर डायल 112 सेवा में एकीकृत।

देहरादून 25 मई 2023,

पुलिस उपमहानिरीक्षक ईआरएसएस, सेंथिल अवुदई कृष्णराज एस ने अवगत कराया है कि जनसामान्य को विभिन्न आपातकालीन परिस्थितियों मे त्वरित सहायता उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से गृह मंत्रालय, भारत सरकार की महत्वकांक्षी योजना इमरजैन्सी रिस्पॉन्स सपोर्ट सिस्टम डायल 112 के अन्तर्गत विभिन्न आपातकालीन नम्बर पुलिस सेवा 100, फायर सेवा 101, महिला हेल्प लाईन सेवा 1090 को डायल 112 सेवा में एकीकृत किया गया है।

गृह मंत्रालय ने उक्त डायल 112 सेवा का लाभ जन-जन तक पहुंचाने हेतु इसका अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने के साथ ही, वीडियो क्लिप लिंक्स – https://youtu.be/vcrr9TSrK-g ) को केबल, टीवी केबल, मल्टीप्लेक्स, सिनेमाघरों इत्यादि में प्रसारित किया जाने के निर्देश दिए गए है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.