June 24, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘गौ महोत्सव’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

देहरादून 06 जून 2023

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नागराज प्रकट दिवस के अवसर पर चोपड़ाधार कटखाण, चिन्यालीसौड़, उत्तरकाशी स्थित नागराज मंदिर में आयोजित आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक मेले ‘गौ महोत्सव’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने नागराज मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

श्री धामी ने मंदिर परिसर में कथावाचक स्वामी गोपाल मणि जी महाराज को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पूज्य महाराज जी के प्रयासों से देश-विदेश में सनातन संस्कृति को संवारने एवं लोगों में गौ सेवा का भाव पैदा हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि भारत के डेयरी सेक्टर को मजबूत करना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में से एक है। प्रदेश सरकार गौ संरक्षण एवं डेयरी विकास की दिशा में काम कर रही है।

इस अवसर पर गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, विधायक संजय डोभाल, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण आदि मौजूद रहे।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.