June 24, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परीक्षा में सफल हुए 272 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

देहरादून 05 जून 2023,

प्राविधिक शिक्षा विभाग द्वारा पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों के लिए मई 2023 में देहरादून में रोजगार मेले का आयोजन किया गया था। तत्सम़ आयोजित परीक्षा में सफल हुए 272 अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्राविधिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 9 वर्षों से देश में युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के क्षेत्र में जो अभियान चल रहा है, उसमें रोजगार मेले की एक कड़ी और जुड़ी है।

मुख्यमंत्री ने औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों से अपेक्षा की है कि वे इंटर्नशिप, इण्डस्ट्रियल ट्रेनिंग के साथ-साथ हैंड्स ऑन प्रैक्टिकल के लिए राज्य सरकार को सहयोग देंगे एवं उत्तराखण्ड के छात्र-छात्राओं को इस क्षेत्र में और अधिक अवसर प्रदान करेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की स्थापना की रजत जयन्ती हेतु सरकार ने 25 संकल्प लिए हैं, इसी कड़ी में तकनीकी शिक्षा विभाग को वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली व्यावसायिक शिक्षा मिशन योजना के क्रियान्वयन हेतु जिम्मेदारी दी गयी है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक प्रमोद नैनवाल, सुरेश सिंह चौहान, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव रविनाथ रमन, निदेशक प्राविधिक शिक्षा आर.पी.गुप्ता, महानिदेशक यू कॉस्ट प्रो. दुर्गेश पंत व उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.