June 27, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीअमेरिका और मिस्र की अपनी राजकीय यात्रा के बाद दिल्ली पहुंचे :पालम एयरपोर्ट पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित सांसदो ने किया स्वागत।

देहरादून 26 जून 2023,

दिल्ली: अमेरिका और मिस्र की अपनी राजकीय यात्रा के बाद दिल्ली पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और हरदीप सिंह पुरी समेत कई केंद्रीय मंत्री उपस्थित रहे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर उन्हें मणिपुर के घटनाक्रम और राज्य की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी दी। श्री शाह ने बताया कि, राज्य और केंद्र सरकार काफी हद तक हिंसा को नियंत्रित करने में सक्षम हैं।

अमेरिका और मिस्र की सफल यात्रा के बाद रविवार की रात दिल्ली पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का पालम एयरपोर्ट पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और दिल्ली के सभी सांसदों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान श्री मोदी ने नड्डा से पूछा कि देश में क्या चल रहा है, जिस पर नड्डा ने बताया कि पार्टी के नेता उनकी सरकार के नौ वर्षों के रिपोर्ट कार्ड के साथ लोगों तक पहुंच रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रधानमंत्री की अमेरिका और मिस्र की राजकीय यात्रा एक बहुत ही ऐतिहासिक यात्रा बताया। यह बहुत गर्व का क्षण था, जब व्हाइट हाउस में भारत पर चर्चा हुई। अमेरिका भारत को एक समान भागीदार के रूप में देखता है। यात्रा के दौरान अमेरिका के साथ 35 उभरती हुई तकनीकों पर साझेदारी की गई। भारत-अमेरिका के बीच जेट इंजन सौदा सबसे महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

प्रधानमंत्री नेअमेरिका की अपनी यात्रा के दौरान राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ कई मुद्दों पर बातचीत की और अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित किया। इसके बाद वह अमेरिका की राजकीय यात्रा संपन्न कर शनिवार को मिस्र की राजधानी काहिरा दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर पहुंचे थे। श्री मोदी ने राष्ट्रपति अल-सीसी के साथ बातचीत की और व्यापार एवं निवेश, ऊर्जा संबंधों और लोगों से लोगों के बीच संबंधों में सुधार पर ध्यान देने के साथ दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। दोनों देशों ने अपने रिश्ते को ‘रणनीतिक साझेदारी’ तक बढ़ाया। राष्ट्रपति अल-सीसी ने मोदी को मिस्र के सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द नाइल’ पुरस्कार से सम्मानित किया।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.