June 23, 2026

मौसम: अगले 4 दिनों तक इन 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

 

इन दिनों राज्य ने लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। ऐसे ने मौसम विभाग द्वारा पहले से ही सबको दिशा निर्देश जारी कर दिए गए है।

 

वहीं अब उत्तराखंड में मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों के लिए 7 जिलों में भारी बारिश की आशंका का पूर्वानुमान जारी किया गया है मौसम विभाग ने इसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है।

 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार कुमाऊं मंडल के जिलों में ज्यादा बारिश का अनुमान जताया गया है जिसमें देहरादून, टिहरी, पौड़ी, बागेश्वर, नैनीताल, चमोली, चंपावत के इलाकों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है।

 

मौसम विभाग के निदेशक डॉ विक्रम सिंह ने कहा कि पर्वतीय इलाकों में भारी बारिश हो सकती है वहीं मैदानी इलाकों में भी कुछ जगह बारिश के आसार हैं।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.