June 23, 2026

चमोली हादसा: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कारण महारा ने जताया दुख, UPCL को बताया लापरवाह

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने जनपद चमोली में अलकनंदा नदी के तट पर नमामि गंगे परियोजना का ट्रांसफार्मर फटने से करंट लगने से हुई दुर्घटना में मारे गये लोगों के प्रति शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। उन्होंनें कहा कि इस हृदय विदारक दुर्घटना में 16 से अधिक लोग असमय काल कल्वित हो गये हैं और कई गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं उनके परिजनों के लिए यह असहनीय दुःख है हम उनके दुःख को बांट तो नहीं सकते परन्तु इस दुःख की घडी में पूरा देश उनके साथ है। उन्होंने इस दुर्घटना मे मारे गये लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

 

शकरन माहरा ने इस दुर्घटना में एनएसयूआई के कार्यकर्ता सुमित असवाल की मृत्यु पर शोक प्रकट करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। उन्होंने कहा कि सुमित असवाल कांग्रेस पार्टी के एक मजबूत कार्यकर्ता थे जिनके निधन से पार्टी संगठन को अपूर्णीय क्षति हुई है। हम सब कांग्रेसजन उनके परिजनों के साथ इस दुःख की घडी में बराबर के सहभाग हैं।

 

करन माहरा ने इस हृदय विदारक घटना के लिए यू.पी.सी.एल. की घोर लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि वर्तमान में पूरे प्रदेश में भारी बरसात एवं आसमानी बिजली गिरने की घटनाएं घटित हो रही हैं तथा ऐसी परियोजनाओं पर काम करते समय सुरक्षा के कडे इंतजामात होने चाहिए थे परन्तु जिस प्रकार की घटना घटित हुई है उससे यू.पी.सी.एल. की लापरवाही स्पष्ट रूप से परिलक्षित होती है।

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने राज्य सरकार से इस दुर्घटना की उच्च स्तरीय जांच करवाते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किये जाने तथा दुर्घटना में मारे गये लोगों के परिजनों को 50-50 लाख रूपये का मुआबजा दिये जाने के साथ ही उनके परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिये जाने की मांग की है।

 

करन माहरा ने जिला कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश नेगी के नेतृत्व में कांग्रेसजनों के प्रतिनिधिमण्डल को घटना स्थल पर स्थिति का जायजा लेने एवं पीड़ितों की मदद के लिए शीघ्र पहुंचने के निर्देश दिये हैं।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.