June 24, 2026

आप सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा से निलंबित किया गया। मल्लिकार्जुन खड़गे ने निलंबन का मुद्दा राज्यसभा में उठाया।

देहरादून 11 अगस्त 2023

दिल्ली; आज आप सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा से निलंबित कर दिया गया है। विगत दिवस कांग्रेस के सांसद अधीर रंजन चौधरी को लोकसभा से निलंबित कर दिया था विशेषाधिकारी समिति की रिपोर्ट आने तक राघव चड्ढा राज्यसभा से निलंबित रहेंगे। दिल्ली सेवा विधेयक को लेकर पांच सांसदों के फर्जी हस्ताक्षर के मामले में आप सांसद पर यह कार्रवाई हुई है।

विगत दिवस कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी को सदन में अमर्यादित आचरण करने के आरोप में लोकसभा से निलंबित कर दिया गया है। यह निलंबन तब तक के लिए किया गया है जब तक कि विशेषाधिकार समिति उनके खिलाफ अपनी रिपोर्ट पेश नहीं कर देती।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में वक्तव्य देते हुए कहा कि,आज सदन का अंतिम दिन है। मेरी विनती है कि आज माइक जल्दी बंद न करें। उन्होंने स्पीकर का ध्यान आकर्षित करते हुए बताया कि इस सदन में कई लोगों को निलंबित किया गया है, प्रिविलेज कमेटी को रेफर किया गया। अधीर रंजन चौधरी को भी निलंबित किया गया। ऐसा ठीक नहीं है, हमें लोकतंत्र की रक्षा करनी है।

 

 

 

 

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.