August 23, 2026

सांसद, राघव चड्ढा ने अपने निलंबन पर दी कड़ी प्रतिक्रिया:पूरी मजबूती से प्रिविलेज कमेटी के सामने अपनी बात रखूंगा।

देहरादून 12 अगस्त 2023,

दिल्ली: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने दिल्ली सेवा विधेयक को संसद की स्थायी समिति को सौंपने का प्रस्ताव दिया था। राघव चड्ढा द्वारा उक्त प्रस्ताव पर राज्यसभा में दिए गए वक्तव्य को सत्ता पक्ष के सांसदों ने अभद्र और अमर्यादित आचरण करार दिया। और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के निलंबन की मांग की। सभापति ने सांसद चढ्ढा का प्रिविलेज कमेटी का फैसला आने तक राज्यसभा से निलंबन कर दिया।

सांसद, राघव चड्ढा ने अपने निलंबन पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए मोदी सरकार से पूछा , मेरा क्या अपराध है?

कि, मैंने पार्लियामेंट में खड़े होकर दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के सबसे बड़े नेताओं से सवाल पूछा। दिल्ली सेवा बिल पर बीजेपी के सबसे बड़े नेताओं से न्याय की मांग करी? बीजेपी को आइना दिखाया?

सांसद राघव चड्ढा ने बताया कि, इसी हफ़्ते मुझे प्रिविलेज कमेटी से 2 नोटिस आए, कोई रिकॉर्ड होगा। इसी सत्र में आम आदमी पार्टी के 3 सांसदों का निलंबन किया गया, संजय सिंह जी, सुशील रिंकू जी और मैं।

सांसद राघव चड्ढा ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, जिस मनगढ़ंत अपराध के लिए मुझे दोषी करार कर रही है, वो अपराध किसी रूल बुक में लिखा नहीं हुआ। मैं भगत सिंह की जन्मभूमि से आता हूं। पूरी मजबूती से प्रिविलेज कमेटी के सामने अपनी बात रखूंगा।

आप संसद राघव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का हवाला दिया और कहा कि जैसे राहुल गांधी जी की सदस्यता समाप्त की गई, ये आम आदमी पार्टी के सांसदों की भी सदस्यता रद्द कर सकते हैं। सरफ़रोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखना है ज़ोर कितना बाज़ू-ए-क़ातिल में है।

जय हिंद।

 

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.