August 8, 2026

“ब्रिक्स शिखर सम्मेलन” विकास की अनिवार्यताओं और बहुपक्षीय प्रणाली में सुधार सहित संपूर्ण ग्‍लोबल साउथ की चिंता के मुद्दों पर विचार-विमर्श करने का मंच: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी।

देहरादून 22 अगस्त 2023,

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दक्षिण अफ्रीका की अध्यक्षता में जोहान्सबर्ग में आयोजित होने वाले 15वें “ब्रिक्‍स शिखर सम्‍मेलन” ( ब्राजील रूस इंडिया चीन दक्षिण अफ्रीका) भाग लेने के लिए आज रवाना हुए। है। यात्रा शुरू होने से पूर्व उन्होंने कहा कि, दक्षिण अफ़्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा के निमंत्रण पर 22 से 24 अगस्त तक ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दक्षिण अफ़्रीका गणराज्य का दौरा कर रहा हूं। दक्षिण अफ्रीका की अध्यक्षता में जोहान्सबर्ग में आयोजित होने वाला यह 15वां ब्रिक्‍स शिखर सम्‍मेलन है।

ब्रिक्स विभिन्न क्षेत्रों के लिए एक मजबूत सहयोग एजेंडा अपना रहा है। हम इस बात को महत्व देते हैं कि ब्रिक्स विकास की अनिवार्यताओं और बहुपक्षीय प्रणाली में सुधार सहित संपूर्ण ग्‍लोबल साउथ की चिंता के मुद्दों पर चर्चा और विचार-विमर्श करने का एक मंच बन गया है। यह शिखर सम्मेलन ब्रिक्स को भविष्य के सहयोग वाले क्षेत्रों की पहचान करने और संस्थागत विकास की समीक्षा करने का एक उपयोगी अवसर प्रदान करेगा।

प्रधानमंत्री जोहान्सबर्ग में अपने प्रवास के दौरान, ब्रिक्स-अफ्रीका आउटरीच और ब्रिक्स प्लस डायलॉग कार्यक्रम में भी भाग लेंगे। जो ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की गतिविधियों के हिस्से के रूप में आयोजित किया जाएगा।

ग्रीस के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोटाकिस के निमंत्रण पर, प्रधानमंत्री 25 अगस्त 2023 को दक्षिण अफ्रीका से एथेंस, ग्रीस की यात्रा करेंगे।। इस प्राचीन भूमि की यह उनकी पहली यात्रा होगी। उन्होंने 40 वर्षों के बाद ग्रीस की यात्रा करने वाला पहला भारतीय प्रधानमंत्री होने का सम्मान प्राप्त होगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि, हमारी दोनों सभ्यताओं के बीच संपर्क दो सहस्राब्दियों से पुराना है। आधुनिक समय में, लोकतंत्र, कानून के शासन और बहुलवाद के साझा मूल्यों से हमारे संबंध मजबूत हुए हैं। व्यापार और निवेश, रक्षा और सांस्कृतिक तथा लोगों के बीच संपर्क जैसे विविध क्षेत्रों में सहयोग दोनों देशों को करीब ला रहा है। उन्होंने ग्रीस की यात्रा से अन्य देशों के साथ बहुआयामी संबंधों में एक नया अध्याय जुड़ने की आशा व्यक्त की है।

 

 

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.