June 24, 2026

नैनीताल: काकड़ीघाट के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त, व्यक्ति की मौत 

 

 

नैनीताल: 16 अक्टूबर 2023 की देर रात्रि पुलिस चौकी खैरना के माध्यम से SDRF को सूचित हुआ कि काकड़ीघाट के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना मिलते ही SDRF टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। SDRF टीम द्वारा रात्रि के घनघोर अंधेरे व अत्यधिक दुर्गम परिस्थितियों में वैकल्पिक मार्ग से होते हुए उक्त शव तक पहुँच बनाई तथा कड़ी मशक्कत से शव को मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया। वाहन (UK 04 CB 8839) काकड़ीघाट के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलटते हुए लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिरने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। वाहन में सिर्फ चालक ही सवार था जिसकी मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी।

 

मृतक का विवरण:-

 

पूरण सिंह बिष्ट पुत्र नेत्र सिंह बिष्ट, 38 वर्ष, निवासी- पिथौरागढ़।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.