June 26, 2026

न्यूट्रिएंट बेस्ड सब्सिडी के तहत किसानों को खाद रिहायती दामों पर मिलती रहेगी।

दिल्ली: कैबिनेट बैठक के फैसले को ब्रीफ करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बैठक की गई है। जिसमें निर्णय हुआ कि कृषि उर्वरकों यानी कि खाद की कीमतों का असर नहीं होने दिया जाएगा। न्यूट्रिएंट बेस्ड सब्सिडी एनबीएस के तहत किसानों को खाद रिहायती दामों पर मिलते रहेंगे और यूरिया का एक भी पैसा नहीं बढ़ेगा। इसके अलावा, मोदी कैबिनेट ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना-त्वरित सिंचाई लाभ कार्यक्रम (पीएमकेएसवाई-एआईबीपी) के तहत उत्तराखंड की जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना को शामिल करने की मंजूरी दी। अनुराग ठाकुर ने बताया कि इससे उत्तराखंड और यूपी को लाभ मिलेगा।

सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि एक बार फिर किसान हितैषी सरकार ने निर्णय लिया है कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बढ़ती हुई कीमत का असर देश में किसानों पर नहीं पड़ने देंगे। रबी सत्र के लिए न्यूट्रिएंट बेस्ड सब्सिडी एनबीएस प्रदान की जाएगी. वर्ष 2021 से ही सब्सिडी की दर को इस प्रकार निर्धारित किया जाता है कि किसानों पर बढ़ती कीमतों का भार ना पड़े। किसानों को एक रुपया भी ज्यादा देना नहीं पड़ेगा. उन्होंने आगे कहा कि यूरिया पर एक रुपया दाम नहीं बढ़ेगा और एमओपी 45 रुपए प्रति बोरी कम पर मिलेगा। यूरिया, डीएपी पहले की कीमत पर मिलता रहेगा।

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा, ‘रबी सीजन के लिए 1 अक्टूबर 2023 से 31 मार्च 2024 तक सब्सिडी, नाइट्रोजन के लिए यह 47.2 रुपये प्रति किलोग्राम , फास्फोरस 20.82 रुपये प्रति किलोग्राम , पोटाश 2.38 रुपये प्रति किलोग्राम होगी। और सल्फर सब्सिडी 1.89 रुपये प्रति किलोग्राम होगी। जब कृषि उर्वरकों पर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें बढ़ रही हैं। तो हमारी सरकार नहीं चाहती कि इसका असर देश के हमारे किसानों पर पड़े। डीएपी पर सब्सिडी 4500 रुपये प्रति टन जारी रहेगी। जहां तक बात है डीएपी पुरानी दर के अनुसार 1350 रुपये प्रति बोरी मिलेगी। एनपीके 1470 रुपये प्रति बोरी की कीमत पर मिलेगी।

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.