August 17, 2026

अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन को धरती पर वापस लाने की तैयारियां।

अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने बताया है कि अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन को धरती पर वापस लाया जाएगा। इसके वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि, जरा सी भी लापरवाही हुई तो यह पृथ्वी पर भारी नुक्सान कर सकता है। जापान, रूस और कनाडा समेत दुनिया के 20 देशों ने मिलकर 1998 में अंतरिक्ष में इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन को अंतरिक्ष में भेजा था। इसे 15 सालों के लिए अंतरिक्ष में भेजा गया था । यह स्पेस स्टेशन अब तक काम कर रहा है। कार्यकाल पूरा होने के कारण इसे धरती पर वापस लाने की तैयारी की जा रही है।

इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन धरती से करीब 410 किलोमीटर की दूरी पर है। 109 मीटर लम्बे स्पेस स्टेशन का वजन 4 लाख 50 हजार किलोग्राम और आकार में एक फुटबॉल मैदान के बराबर है। यह स्पेस स्टेशन 15 करोड़ डॉलर की लागत से तैयार हुआ था।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.