April 29, 2026

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाईव प्रसारण, द्वारा दूरदर्शन।

दूरदर्शन के यूट्यूब लिंक पर प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण

अयोध्या, श्रीराम मंदिर में रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को की जाएगी। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ देश-विदेश के कई साधु, संत और सम्मानित हस्तियां राम जन्मभूमि मंदिर में मौजूद रहेंगे। भगवान राम की अद्भुत प्रतिमा और प्राण प्रतिष्ठा देखने की रामभक्तों की उत्सुकता और भी ज्यादा बढ़ गई है। ऐसे में हर किसी को 22 जनवरी का इंतजार है,जब रामलला की इस प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का दूरदर्शन द्वारा डीडी न्यूज चैनल पर लाईव प्रसारण किया जाएगा।

दूरदर्शन ही अपनी फीड को अन्य चैनलों के साथ शेयर करेगा। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम फोन, टीवी, लैपटॉप आदि में लाइव देखा जा सकता है। इसके अलावा दूरदर्शन के यूट्यूब लिंक पर भी इस कार्यक्रम को लाइव देख सकेंगे। जानकारी अनुसार दूरदर्शन ने अयोध्या मंदिर परिसर सहित अलग-अलग जगहों पर कई कैमरे लगाएं हैं। भारत ही नहीं दुनिया भर में भारतीय दूतावास में भी इस कार्यक्रम को लाइव दिखाया जाएगा। इतना ही नहीं देश के मंदिरों में भी प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लाइव दिखाने की व्यवस्था की गई है।

Share

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.