June 24, 2026

जनता के मुद्दे सुनना और उनके लिए लड़ाई लड़ना ही ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का लक्ष्य है: मल्लिकार्जुन खड़गे।

आज ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के आठवें दिन राहुल गांधी के नेतृत्व में जारी यात्रा ने अरुणाचल प्रदेश से असम में प्रवेश किया। यहां राहुल गांधी ने सभी दलों के साथ बैठक कर असम की समस्याओं पर चर्चा की। इसी के साथ राहुल गांधी ने स्वतंत्रता सेनानी स्वाहिद कनकलता जी और मुकुंद ककाती जी की प्रतिमाओं पर श्रद्धांजली अर्पित की।

इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा में कहा कि,भारत जोड़ो न्याय यात्रा का संदेश शांति का है, मानवता का है, संवैधानिक अधिकारों की जागरूकता का है – भारत के मूलभूत स्वभाव की रक्षा का है। अपने हक़ और आकांक्षाओं के साथ निडर हो कर जीने की इच्छा रखने वाला हर नागरिक एक न्याय योद्धा है!

आज अचानक भारतीय जनता पार्टी के कुछ कार्यकर्ता झंडा लेकर न्याय यात्रा की बस के सामने आ गए। इस पर राहुल ने कहा,मैं उन सभी से वार्ता करने बस से बाहर निकला, तो वे सब भाग गए। इस बीच एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा हमारी विचारधारा की लड़ाई है, हम किसी से नहीं डरते हैं। हमारे जितने पोस्टर फाड़ने हैं, फाड़ दो.. हमें कोई फर्क नहीं पड़ता।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कलियाबोर, असम में विशाल जनसभा को संबोधित कर कहा जो लोग हमें धमका रहे हैं, वो ये जान लें कि, ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ सिर्फ राहुल गांधी की यात्रा नहीं है, असम की जनता की यात्रा है।

खड़गे ने बताया, राहुल गांधी और असम की जनता मुख्यमंत्री से डरते नहीं हैं, उन्हें जो करना है, कर लें। जनता के मुद्दे सुनना और उनके लिए लड़ाई लड़ना ही ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का लक्ष्य है। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में बाधा उत्पन्न किए जाने की घटना का जिक्र करते हुए, उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि, मैं जानता हूं कि हमारे कार्यकर्ताओं को धमकाया जाता है, लेकिन आप हमारी विचारधारा के लिए लड़ते हैं। आप हमारे बब्बर शेर हैं। आप सबने इतना प्यार दिया, हमारी मदद की, इसके लिए मैं आपका दिल से धन्यवाद करना चाहता हूं।

राहुल गांधी जी की यात्रा देखकर भाजपा के लोग घबरा गए हैं। इसलिए उन्होंने असम कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पर हमला किया, लेकिन वो डरने वाले नहीं हैं.. वो कांग्रेस के सिपाही हैं। जब हम अंग्रेजों से नहीं डरे, तो भाजपा से क्या डरेंगे?

कांग्रेस अध्यक्ष श्री खड़गे ने नागरिकों से आह्वान किया कि, अगर आप गुलामी चाहते हैं तो भाजपा को वोट दें। अगर आप स्वतंत्रता से रहना चाहते हैं, अंबेडकर जी के संविधान को बचाना चाहते हैं, नेहरू जी के लोकतंत्र को बचाना चाहते हैं तो कांग्रेस का साथ दें।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.