June 25, 2026

फुटपाथ, सड़कों से जिला प्रशासन की टीमों द्वारा अतिक्रमण हटाया।

देहरादून, फुटपाथ, सड़कों से अतिक्रमणमुक्त अभियान के अन्तर्गत जिला प्रशासन की टीमों द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही लगातार की जा रही है। आज आईएसबीटी, से क्लेमेन्टाउन, धर्मपुर माता मन्दिर रोड, हरिद्वार रोड रिस्पना आदि स्थानों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। अतिक्रमण मुक्त अभियान के दौरान अवैध होर्डिंग्स भी हटाये गए।

नगर निगम ने 58 चालान करते हुए रुपए 64100 का जुर्माना , पुलिस द्वारा लगभग 33 चालान करते हुए, रुपए 18200 का जुर्माना वसूला गया । इसी प्रकार आरटीओ द्वारा लगभग 09 चालान करते हुए रुपए 4500 का जुर्माना वसूला । जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया है, कि अतिक्रमण के विरुद्ध नियमित अभियान चलाते हुए, फुटपाथ, सड़कों को अतिक्रमणमुक्त करें तथा किसी भी दशा में उन्हें पुनः अनाधिकृत रूप से अतिक्रमण व किसी भी प्रकार की अवाछनीय गतिविधिया संचालित न होने दे।

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.