October 31, 2025

देश का विकसित, सर्वश्रेष्ठ एवं अग्रणी राज्य बनाने के लिए हम सबको संकल्प, सिद्धि और सामर्थ्य के साथ अपना योगदान करना होगा: राज्यपाल उत्तराखंड।

देहरादून, 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने प्रदेश वासियों को संदेश देते हुए कहा कि , देश के विकास के साथ युवा उत्तराखंड भी प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर है। हमने गत 24 वर्षों में कई उपलब्धियां हासिल की हैं, किन्तु सर्वश्रेष्ठ राज्य बनने के लिए अभी हमें लंबा सफर तय करना है। साल 2024 में हम सभी का समर्पण भाव इच्छा शक्ति और कार्य शैली हमारे प्रदेश की दशा और दिशा तय करने वाली है। इसलिए उत्तराखण्ड को इस दशक में देश का विकसित, सर्वश्रेष्ठ एवं अग्रणी राज्य बनाने के लिए हम सबको संकल्प, सिद्धि और सामर्थ्य के साथ अपना योगदान करना होगा।

दुनिया के कई हिस्सों में व्याप्त अशांति के बावजूद भी भारतवर्ष ने साल 2023 में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। देश की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ती हुई दुनिया की पांचवी, सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई। अनुमान है कि 2030 से पहले तक यह दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी।

चंद्रयान-3 लॉन्च कर भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग करने वाला पहला देश बना। दुनिया के सबसे तेज 5-G रोलआउट को हासिल करना डिजिटल पेमेंट में सबसे ऊपर रहना दुनिया की सबसे बड़ी एयरक्राफ्ट डील और सौर मिशन आदित्य एल-1 सहित एशियन गेम्स में 100 से अधिक मेडल जीतना दर्शाता है कि हम मिशन-2047 की ओर सही और स्पष्ट रूप से आगे बढ़ रहे हैं।

साल 2023 भारतवर्ष के लिए भी उपलब्धियों से भरा रहा। भारत ने जी-20 की अध्यक्षता कर पूरी दुनिया को जहां एक ओर वसुधैव कुटुंबकम का संदेश दिया वहीं दूसरी ओर अपनी वैश्विक नेतृत्व की क्षमता को प्रदर्शित किया।

75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज परेड ग्राउंड में मुख्य समारोह आयोजित किया गया। जिसमें राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), ने बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। समारोह में पुलिस परेड , सांस्कृतिक कार्यक्रम और के साथ विभिन्न झांकियां प्रदर्शित की गई।आयोजित मुख्य समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शित झांकियों में सूचना विभाग की ‘‘विकसित उत्तराखण्ड‘‘ झांकी को पहला स्थान मिला है।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं मुख्य सचिव डॉ. एस.एस.संधु द्वारा महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी व संयुक्त निदेशक के.एस. चौहान को प्रथम पुरस्कार दिया गया।

‘‘विकसित उत्तराखण्ड‘‘ झांकी में उत्तराखण्डी महिला को पारम्परिक वेशभूषा, स्थानीय अनाज, राज्य पक्षी, होम स्टे, सरमोली गांव, महिला स्वयं सहायता समूह, ऑल वेदर रोड, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना, रोप-वे तथा भारत के प्रथम गांव माणा को दर्शाया गया।

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज सचिवालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने सचिवालय के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी।

उन्होंने कहा कि गणतांत्रिक देश की बहुत बड़ी विशेषता यह होती है कि यह देश के प्रत्येक नागरिक को देश के शीर्षतम पद तक पहुंचने का अधिकार देता है।

मुख्य सचिव ने कहा कि हम अपने उत्कृष्ट निर्णयों और कार्यों से प्रदेश और प्रदेशवासियों के सकारात्मक विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर रिंग रोड स्थित सूचना महानिदेशालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को भारत के संविधान की उद्देशिका की शपथ भी दिलाई। इस अवसर अपर निदेशक सूचना आशिष त्रिपाठी, वरिष्ठ वित्त अधिकारी श्रीमती शशि सिंह, उप निदेशक मनोज श्रीवास्तव, रवि बिजारनिया और अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून के गांधी पार्क में भारत विकास परिषद की ओर से आयोजित सामूहिक वंदे मातरम गायन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने देश की आजादी में अहम योगदान देने वाले महापुरुषों को याद किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में प्रधानमंत्री जी के दिशा-निर्देशन में प्रदेश सरकार लगातार कार्य कर रही है। भावी पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित करते हुए प्रदेश सरकार द्वारा सख्त नकल विरोधी कानून लागू करने के साथ ही महिलाओं को नौकरी में 30% क्षैतिज आरक्षण दिया जा रहा है।

 

 

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.