Recent Posts

August 16, 2026

हरिद्वार: सीएम धामी ने दिखाया दम, नारी शक्ति महोत्सव में दिखीं मिनी भारत की झलक

देवभूमि उत्तराखंड में यूसीसी विधेयक मंजूरी पर मुस्लिम महिलाओं ने भी अपनी मुहर लगा दी है। आज हरिद्वार में नारी शक्ति महोत्सव में जुटी बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाओं ने सरकार के यूसीसी के फैसले का स्वागत किया है। इस दौरान मुस्लिम महिलाओं ने यूसीसी कानून का स्वागत लिखी तख्तियां हाथों में लेकर कार्यक्रम में पहुंची और मुख्यमंत्री धामी का आभार जताते दिखी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में आयोजित नारी शक्ति महोत्सव में कहा कि नारी शक्ति समाज की तरक्की का प्रतीक है। नारी शक्ति ने विपरीत परिस्थितियों में भी जीना और जितना सिखाया है। मातृ शक्ति ने राज्य निर्माण में अहम भूमिका निभाई है।

हमारी माताएं, बहनें और बेटियां हमेशा अपने काम और नाम से प्रेरणादायक रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्षों से महिलाओं के साथ अन्याय, उत्पीड़न और अपराध हो रहे थे, लेकिन एक पार्टी ने इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं की न केवल सुरक्षा पुख्ता हुई है, बल्कि सम्मान भी बढ़ा है। हमारी सरकार ने महिलाओं को 30 फीसद आरक्षण का ऐतिहासिक फैसला लिया है। इसका लाभ महिलाओं को मिल रहा है।

हमने देवभूमि से समान नागरिक संहिता का बिल पास कर महिला सुरक्षा, सम्मान पर बड़ा कदम बढ़ाया है। यह कानून सभी धर्म, पंथ और समुदाय पर एक समान लागू होगा। उन्होंने कहा कि देवभूमि से जिस तरह गंगा देशभर में बह रही और गंगा का लाभ देशभर को मिल रहा है। ठीक उसी तरह यूसीसी कानून भी देवभूमि से देशभर में समानता लाएगा। खासकर मुस्लिम बहिनों को इस कानून से सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा। तीन तलाक, बहु विवाह प्रथा समेत कई कुरीतियां यूसीसी आने से खत्म हो जाएंगी

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.