June 24, 2026

युवक लें रहा था खरांटे, पडोसी ने बुला ली पुलिस जानिए फिर क्या हुआ

रुद्रपुर में खर्राटे की वजह से हंगामा हो गया। खर्राटे से परेशान होकर पड़ोसी ने पुलिस बुला ली। पुलिस दोनों पड़ोसियों को आधी रात थाने ले गई और विवाद करने पर कार्रवाई करने की हिदायत देकर छोड़ा।

लोगों को नींद में खर्राटे आना स्वाभाविक सी बात है। लेकिन रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में यही खर्राटे दो पड़ोसियों में विवाद की वजह बन गए। मामले ने तूल पकड़ा तो बात पुलिस तक पहुंच गई। पुलिस दोनों पड़ोसियों को आधी रात थाने ले गई और विवाद करने पर कार्रवाई करने की हिदायत देकर छोड़ा।दरअसल, रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप के आजादनगर में रहने वाला अक्षय मिस्त्री चाट का ठेली लगाता है। अक्षत के मुताबित रविवार की रात वह परिवार के साथ घर पर सो रहा था। उसे नींद में खर्राटे आते हैं। उसके खर्राटे से पड़ोसी परिवार विवाद करता है। रात में नींद में उसे जोर-जोर से खर्राटे आए तो पड़ोसी ने विवाद खड़ा कर दिया।

इस पर उनके बीच गाली-गलौच भी हुई थी। इस दौरान पड़ोसी ने डायल 112 में फोन कर पुलिस को बुला लिया। पुलिस दोनों को थाने ले गई और विवाद करने पर कार्रवाई करने की बात कही। इसके बाद उनको घर भेज दियाउसका कहना है कि नींद में खर्राटे आने पर उसका दोष क्या है। पड़ोसी उसके खर्राटे को लेकर इधर उधर बाते भी करते हैं। एसएचओ भारत सिंह ने बताया कि पड़ोसियों के बीच आपस में टशन थी और खर्राटे को वजह बताया गया। दोनों पक्षों को विवाद करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.