June 23, 2026

उत्तराखंड: 85 से कम उम्र के वृद्ध वोटरों को मिलेगी सुविधा, बूथ तक लेकर जाएगी डोली

85 से कम आयु वाले बुजुर्ग व बूथ तक न पहुंच सकने वाले मतदाताओं के लिए हमने एक टीम तैयार की है। यह टीम उन मतदाताओं को डोली के माध्यम से मतदेय स्थल तक लेकर आएंगे।

संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल ने मीडिया से बातचीत में बताया, 85 से कम आयु वाले बुजुर्ग व बूथ तक न पहुंच सकने वाले मतदाताओं के लिए हमने एक टीम तैयार की है। यह टीम उन मतदाताओं को डोली के माध्यम से मतदेय स्थल तक लेकर आएंगे। बीएलओ के माध्यम से ये सुविधा दी जाएगी।

नमामि बंसल ने बताया कि मंगलौर विधानसभा उपचुनाव के लिए हाईकोर्ट से याचिका वापस होने की सूचना अब चुनाव आयोग को भेजी जाएगी। इसके बाद चुनाव आयोग यहां उपचुनाव का फैसला लेगा।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.