Recent Posts

August 16, 2026

हाईकोर्ट ने किए बड़े पैमाने पर तबादले

नैनीताल हाईकोर्ट ने मंगलवार को नोटिफिकेशन जारी कर जजों की तबादला सूची जारी कर दी है। इसमें कहकशा खान को उत्तराखंड हाईकोर्ट का रजिस्ट्रार विजिलेंस बनाया गया है। इसके अलावा कई जिलों में जिला एवं सत्र न्यायाधीशों के तबादले कर दिए

जिला एवं सेशन जज हरिद्वार स्कंद कुमार त्यागी का तबादला कर जिला एवं सेशन जज ऊधमसिंह नगर बनाया गया है। प्रिसाइडिंग आफिसर फूड सेफ्टी अपील ट्रिब्यूनल हल्द्वानी के प्रशांत जोशी को जिला एवं सत्र न्यायाधीश हरिद्वार, प्रेम सिंह खिमाल जिला एवं सत्र न्यायाधीश ऊधमसिंह नगर को जिला एवं सत्र न्यायाधीश देहरादून, कहकशा खान जिला एवं सत्र न्यायाधीश चंपावत को हाईकोर्ट का रजिस्ट्रार विजिलेंस हाईकोर्ट,

अटैचमेंट पर चल रहे अनुज कुमार संगल को जिला एवं सत्र न्यायाधीश चंपावत बनाया गया है। जज फैमली कोर्ट हरिद्वार मनीश मिश्रा को प्रथम एडिशनल जिला एवं सेशन जज देहरादून, प्रथम एडिशनल जिला एवं सेशन जज देहरादून मनोज गर्ब्याल को हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार ज्यूडीशियल, प्रथम एडिश्नल जिला एवं सेशन जज काशीपुर विनोद कुमार को एडिशनल जिला एवं सेशन जज कर्णप्रयाग बनाया गया है।

इसी क्रम में अनिता गुंज्याल सिविल जज सीनियर डिविजन कोटद्वार का स्थानांतरण कर उन्हें चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट ऊधमसिंह नगर बनाया गया है। लक्ष्मण सिंह चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट देहरादून को चीफ ज्यूडिशियल पौड़ी गढ़वाल

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.