Recent Posts

August 16, 2026

खेत में पानी आने का विवाद खून खराबे में बदला, लाठी-डंडे चले, फिर युवक की गोली मारकर हत्या

नाले में आ रहा पानी दूसरे पक्ष के खेत में चला गया था। वह मौके पर पहुंचे और अपने खेत में पानी देख भरत और उसके परिवार के साथ गाली-गलौज कर दी। इसके बाद विवाद खून खराबे में बदल गयाखेत में पानी आने के विवाद को लेकर दो पक्षों में पहले गाली-गलौज हुई।

उन्होंने विरोध किया तोे लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। मामला यहीं नहीं थमा। दूसरे पक्ष के लोगों ने भरत की कमर पर तमंचा तान दिया और गोली चला दी। गोली भरत के शरीर के आरपार हो गई। उसे तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।घटना की जानकारी मिलते ही मंगलौर कोतवाल अमर चंद शर्मा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मौके से लाठी-डंडे और 315 बोर तमंचे का खोखा बरामद किया है।

जानकारी मिलते ही एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल और एसपी देहात एसके सिंह ने भी मौके का मुआयना किया। एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि मारपीट के मामले में युवक की हत्या की गई है। युवक को एक गोली लगी है। मौके पर जाकर जांच की गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों के मुताबिक भरत के पिता बृजवीर सिंह का भी करीब 24 वर्ष पहले क्षेत्र के ही कुछ लोगों के साथ विवाद चल रहा था। कई बार जमीन को लेकर हुए विवाद में बृजवीर की भी गोली मारकर हत्या की गई थी। बताया जा रहा है कि पिता और पुत्र से विवाद करने वाले दोनों पक्ष अलग-अलग थे।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.