June 24, 2026

रेलवे लाइन पर रील बनाते समय ट्रेन की चपेट में आई युवती, मौत

 

 

सहेली के साथ रेलवे लाइन पर रील बनाते समय ट्रेन की चपेट में आई युवती, मौके पर हुई मौत युवती अपनी सहेली के साथ रहीमपुर रेलवे फाटक गई थी। इस दौरान दोनों सहेलियां मोबाइल से रेलवे पटरी के किनारे खड़े होकर रील बनाने लगीं। तभी ट्रेन आ गई और युवती उसकी चपेट में आ गई।

 

उसके साथ गई सहेली ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।गंगनहर कोतवाली पुलिस के अनुसार, वैशाली (20) निवासी हरिपुर टोंगिया बुग्गावाला, रुड़की में शिवपुरम स्थित अपने मामा नरेश के घर में रहती थी। बताया जा रहा है कि बुधवार शाम करीब छह बजे वह अपनी सहेली के साथ शिवपुरम कॉलोनी के पास रहीमपुर रेलवे फाटक गई थी। इस दौरान दोनों सहेलियां मोबाइल से रेलवे पटरी के किनारे खड़े होकर रील बनाने लगीं।

 

बताया जा रहा है कि इस दौरान हरिद्वार से सहारनपुर की तरफ एक ट्रेन जा रही थी, उसकी चपेट में वैशाली आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सहेली से मिली सूचना पर मामा के परिवार के लोग और पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

 

कोतवाली प्रभारी गोविंद कुमार ने बताया कि पता चला है कि हादसा मोबाइल पर रील बनाते समय हुआ है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.