June 25, 2026

सांसद बलूनी ने फिर अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा कि गढ़वाल को सबसे अग्रणी लोकसभा बनाएंगे

गढ़वाल से नवनिर्वाचित सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्री अनिल बलूनी ने रविवार को गढ़वाल लोक सभा जित दर्ज करने के बाद रामनगर विधानसभा पहुंचने पर हज़ारों की संख्या में स्थानीय जनता एवं कार्यकर्ताओं के साथ उत्तराखंड में कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत और स्थानीय विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया। सांसद अनिल बलूनी ने भी जनता एवं कार्यकर्ताओं का आभार एवं धन्यवाद किया।

 

सांसद अनिल बलूनी ने बड़ी संख्या में पहुंची जनता एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चुनाव पूर्व किए गए वादों को याद दिलाते हुए विश्वास दिलाया कि हर वादा को आने वाले समय में पूरा किया जाएगा। पूरे लोक सभा में एक दूरदर्शी विजन के साथ सर्वांगीण विकास का काम किया जाएगा। सांसद बलूनी ने फिर अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा कि गढ़वाल को सबसे अग्रणी लोकसभा बनाएंगे। जिससे इस लोकसभा के हर निवासी को अपनी लोकसभा पर गर्व होगा।

 

गढ़वाल भौगौलिक दृष्टि से भारत के सबसे बड़ी लोकसभाओं से एक है, यहां चुनाव के दौरान कर्मठ कार्यकर्ताओं ने अथक परिश्रम किया और उसी परिश्रम से भारतीय जनता पार्टी की जीत हुई है और गढ़वाल सहित उत्तराखंड से देवतुल्य जनता ने पांच कमल यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को भेंट किया। सभी कार्यकर्ता निश्चिंत होकर जनता से कहें कि जनता ने भारी मतदान कर इस क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित सांसद को चुना है और इस सांसद के रहते हुए कभी यहां की जनता को सिर नहीं झुकाना पड़ेगा। कुछ शरारती तत्वों ने वनग्रामों के संदर्भ में माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया लेकिन सत्य ये है कि वनग्रामों की हर सुविधा का ध्यान रखा जाएगा और बिजली, पानी जैसी हर अवश्यक सुविधा यहां के लोगों को मुहैया दी जाएंगी।

 

अनिल बलूनी ने कहा कि गढ़वाल लोकसभा के विकास के लिए उन्होंने जो संकल्प लिए हैं, उन संकल्पों की सिद्धी के लिए वे पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं और इन संकल्पों को हर हाल में पूर्ण करेंगे। बलूनी ने आगे कहा कि रामनगर को वन्यजीव पर्यटन का राजधानी बनाएंगे। कोटद्वार में राजा भरत का भव्य स्मारक बनाया जाएगा।

 

अध्यात्म की धरती ऋषिकेश एवं स्वर्गआश्रम को होलिस्टिक टूरिज्म का केंद्र बनाया जाएगा और इसे वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर स्थापित किया जाएगा। लैंसडौन को दिल्ली-एनसीआर के सबसे नजदीक हिल स्टेशन के तौर पर विकसित और चर्चित किया जाएगा और यहां पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हर संभव कार्य किए जाएंगे। देवप्रयाग में वाराणसी और हरिद्वार की तरह भव्य गंगा आरती के आयोजन की व्यवस्था बनाई जाएगी। देवप्रयाग में रघुनाथ मंदिर तक लिफ्ट बनाने का कार्य भी पूरा किया जाएगा। चारधाम तीर्थयात्रा को और भव्य एवं सुगम बनाते हुए वहाँ के रोजगार को और बढ़ाया जाएगा। पौड़ी में बन रहे माउंटेन म्यूजियम और तारामंडल बनाने के साथ उसे पर्यटन के मानचित्र में लाया जाएगा।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.