August 8, 2026

शिवरात्रि पर पर मंदिरों में लगी लंबी कतार

 

हरिद्वार के कनखल में स्थित दक्षेश्वर शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी हुई है सुबह से श्रद्धालु लंबी-लंबी कतर में लगे हुए हैं। और श्रद्धालु जलभिषेक कर रहे हैं। मान्यता है कि भगवान शिव शंकर पूरे सावन माह कनखल के शिव मंदिर में निवास करते हैं और यह उनकी ससुराल है।

 

सावन की शिवरात्रि यानि शिव की भक्ति से सबसे अच्छा दिन। मान्यता जाता है जो श्रद्धालु शिवरात्रि के दिन भगवान शिव के जलाभिषेक करने पर शिव की कृपा हो जाती है यह भी माना जाता है कि शिव सावन के पूरे महीने अपनी ससुराल कनखल में ही निवास कर यही से सृष्टि का संचालन और लोगो का कल्याण करते हैं। हरिद्वार के शिव मंदिरों में भोले शिव का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगता है वहीं पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा कड़े प्रबंध किए हुए हैं।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.