June 24, 2026

अंकिता हत्याकांड के तीन आरोपियों पर गैंगस्टर ऐक्ट में भी ट्रायल चलेगा

 

गैंगस्टर स्पेशल कोर्ट देहरादून ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपी पुलकित आर्य, सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता उर्फ पुलकित गुप्ता पर आरोप किए हैं तय

 

आरोप है कि इन्होंने मिलकर एक संगठित गिरोह बनाया, जो उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में आपराधिक गतिविधियां करता था।

 

 

अभियोजन पक्ष ने कहा कि आरोपी गिरोह ने वर्ष 2009 से 2022 तक अपने होटल वनंतरा,

 

 

थाना लक्ष्मणझूला, जिला पौड़ी के अलावा हरिद्वार के क्षेत्रों में हत्या, धोखाधड़ी और अन्य आपराधिक गतिविधियां कीं।

 

गिरोह ने अवैध धन अर्जित किया और समाज में भय का माहौल बनाया।

 

आरोपियों के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

 

कोर्ट ने इन सभी आरोपों को सही पाया और आरोपियों को दोषी साबित करने के लिए ट्रायल चलाने का दिया है आदेश

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.