August 8, 2026

Almora: मरचूला के पास खायी में गिरी बस,36 लोगो कि दर्दनाक मौत

 

सुबह आठ बजे से पहले काल के ग्रास में समाई बस,बस में सवार थे 42 यात्री

 

बस हादसे में घायल यात्रियों को उपचार के रामनगर के सरकारी अस्पताल लाया गया है।

नैनीताल जिले के सीएमओ हरीश पंत मोके पर मौजूद स्थानीय विधायक दीवान सिंह बिष्ट भी घायलों का हाल पूछने अस्पताल पहुचे।

रामनगर – इस बस हादसे में 20 लोगो के मरने की सूचना आपदा कंट्रोल को मोके से पटवारी ने दी है

 

यात्रियों से खचाखच भरी थी बस।गढ़वाल से चलकर बाया भेरंगखाल मरचूला होते हुए रामनगर जा रही थी बस*

 

*मरचूला से पहले कूपी बैंड पर हुआ हादसा।प्रशासन मौके पर*

 

 

,*अभी तक20 से ज्यादा लोगो की मौत होने की सूचना*20 घायल

 

 

*अल्मोड़ा मौके के लिए रवाना,एस डी आर एफ को भी रवाना किया गया*।

 

मुख्यमंत्री धामी में दुर्घटना पर जताया शोक राहत बचाव तेजी से करने के दिये निर्देश

 

सीएम धामी बोले *जनपद अल्मोड़ा के मार्चुला में हुई दुर्भाग्यपूर्ण बस दुर्घटना में यात्रियों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। जिला प्रशासन को तेजी के साथ राहत एवं बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।*

 

*घटनास्थल पर स्थानीय प्रशासन एवं SDRF की टीमें घायलों को निकालकर उपचार के लिए निकटतम स्वास्थ्य केंद्र तक पहुँचाने हेतु तेजी से कार्य कर रही हैं। आवश्यकता पड़ने पर गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एयरलिफ्ट करने के लिए भी निर्देश दिए हैं।

 

अल्मोड़ा बस हादसे में अब तक मृतकों की संख्या 36 तक पहुंच गई है। बस चालक समेत 43 सवारियों के लिए पास थी, जिसमें 55 यात्री बैठे थे। अभी तक 36 लोगों की मौत हो चुकी है। तीन गंभीर घायलों को एम्स ऋषिकेश,एक को सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी तथा 15 को रामनगर उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.