June 24, 2026

सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, यहां एक दिन बंद रहेंगे स्कूल, दफ्तर और संस्थान

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले की केदारनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आगामी 20 नवंबर को वोटिंग है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। 20 नवंबर (बुधवार) को 07-केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए मतदान होना है। इसलिए इस दिन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत समस्त संस्थानों सहित शासकीय, अशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, अर्द्ध-निकायों, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत कार्मिकों, कारीगरों और मजदूरों के लिए सवैतनिक सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

इस कदम से सरकारी कर्मचारियों को भी मतदान में भाग लेने का अवसर मिलेगा और चुनाव की प्रक्रिया में कोई विघ्न नहीं आएगा। इसके अलावा जिले के सभी मतदाता जो जिले अथवा जिला, प्रदेश अथवा बाहर निवासरत हों, उनके लिए भी यह आदेश जारी रहेगा।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.