लक्सर में घर में घुसा मगरमच्छ, लोगों में मचा हड़कंप; वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
हरिद्वार की तहसील लक्सर क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर ऊद में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मगरमच्छ घुसकर जसविंदर मास्टर जी के घर तक पहुंच गया। घर के अंदर मगरमच्छ को देखकर परिवार और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
मगरमच्छ के घर में घुसने की सूचना मिलते ही लक्सर वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने कड़ी मशक्कत और सावधानी के साथ मगरमच्छ को सुरक्षित रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के दौरान आसपास मौजूद लोगों को भी सुरक्षित दूरी पर रखा गया।
रेस्क्यू के बाद वन विभाग की टीम मगरमच्छ को सुरक्षित उसके प्राकृतिक वास स्थल पर ले गई और वहां उसे छोड़ दिया। टीम की तत्परता और समय पर की गई कार्रवाई से संभावित हादसा टल गया।
घर में मगरमच्छ पहुंचने की घटना के बाद गांव में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। वन विभाग की टीम द्वारा मगरमच्छ को सुरक्षित रेस्क्यू किए जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
