June 24, 2026

भारत की 17 वर्षीय काम्या कार्तिकेयन ने सबसे कम उम्र की महिला पर्वतारोही बनने का गौरव हासिल किया

दिल्ली, भारत की 17 वर्षीय काम्या कार्तिकेयन ने सबसे कम उम्र की महिला पर्वतारोही बनने का गौरव हासिल किया है। काम्या ने सात महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों पर विजय प्राप्त की है। यह ऐतिहासिक उपलब्धि भारतीय नौसेना बाल विद्यालय (मुंबई) की कक्षा 12 की छात्रा काम्या ने 24 दिसंबर 2024 को अंटार्कटिका की माउंट विंसन चोटी पर फतह हासिल कर पूरी की।

‌इस साहसिक यात्रा में काम्या के साथ उनके पिता, भारतीय नौसेना के कमांडर एस. कार्तिकेयन भी शामिल थे। दोनों ने अंटार्कटिका की 16,050 फीट ऊंची इस चोटी को फतह कर एक नई मिसाल कायम की। काम्या ने यह साहसिक यात्रा 13 वर्ष की उम्र में शुरू की थी। उनका यह सफर साहस, दृढ़ संकल्प और जज्बे का उदाहरण है।

काम्या कार्तिकेयन की पर्वतारोहण यात्रा में माउंट किलिमंजारो (अफ्रीका), माउंट एल्ब्रुस (यूरोप), माउंट कोसियस्ज़को (ऑस्ट्रेलिया) , माउंट अकोंकागुआ (दक्षिण अमेरिका),माउंट डेनाली (उत्तर अमेरिका),माउंट एवरेस्ट (एशिया) , माउंट विंसन (अंटार्कटिका) की चोटियां शामिल हैं।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर भारतीय नौसेना ने उन्हें और उनके पिता को बधाई दी है । नौसेना ने इसे एक “ऐतिहासिक उपलब्धि” करार देते हुए कहा कि यह भारतीय युवाओं की असीम क्षमता और साहस को दर्शाता है।

17-year-old Kamya Karthikeyan of India achieved the distinction of becoming the youngest female mountaineer.

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.