June 23, 2026

देसी शराब की दुकान पर छापा, भारी मात्रा में देसी नकली शराब की जा रही थी तैयार

हरिद्वार,नगर निकाय चुनाव के दौरान आबकारी महकमें का बड़ा फैलियर सामने आया है। हरिद्वार लक्सर मार्ग पर शाहपुर गांव में देसी शराब की दुकान में नकली शराब बनाने का भंडाफोड़ हुआ है। देहरादून से आई आबकारी महकमें की टीम ने इसका खुलासा किया है हालांकि हरिद्वार आबकारी विभाग को दूर-दूर तक इसकी भनक नहीं थी। बड़ा सवाल यह है कि ऐसे में आमजन की जान पर खतरा मंडरा रहा है।

देहरादून से आबकारी आयुक्त के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी देहरादून प्रभा शंकर मिश्रा की अगुवाई में टीम ने सोमवार शाम गांव शाहपुर पहुंचकर देसी शराब की दुकान पर छापा मारा। टीम ने पाया कि भारी मात्रा में देसी नकली शराब तैयार की जा रही थी । मौके से तैयार की गई नकली शराब के पव्वे,हाफ, बोतल,टेट्रा पैक, सिरिंज, फेवीक्विक,ढक्कन बरामद किए है। गौर करने वाली बात यह है कि हरिद्वार आबकारी विभाग को इसकी भनक तक नहीं हुई ।

देहरादून की टीम की रेट के बाद स्थानीय आपका विभाग के अफसर दौड़कर मौके पर पहुंचे ।ऐसे में आबकारी विभाग की लचर कार्यशैली के चलते आमजन की जिंदगियां दाव पर लगा सकती थी पूर्व में भी हरिद्वार में शिवगढ़ फूलगढ़ में बनाई गई नकली शराब से कई ग्रामीणों की जान चली गई थी

वहीं दूसरी तरफ झबरेड़ा जहरीली शराब कांड का नाम आते ही आम जानकी रूह कांप उठती है। बड़ा सवाल यह है कि आखिर हरिद्वार का आबकारी विभाग क्या कर रहा है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.