June 24, 2026

नए साल में होगी देहरादून की काया पलट, 100 वार्डों में होंगे 25 करोड़ के कार्य

 

नए साल में देहरादून की काया पलट होने जा रही है। शहर के सभी 100 वार्डों में 25 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य किए जाएंगे। इनमें सड़क निर्माण नाली निर्माण पुस्ते निर्माण और पार्क निर्माण जैसे कार्य शामिल हैं। सहस्रधारा रोड पर सिटी पार्क और तपोवन में साइकिल ट्रैक भी बनाया जाएगा। इसके अलावा शहर में रोज गार्डन और छोटे-छोटे पार्क भी विकसित किए जाएंगे।

 

करीब एक वर्ष पूर्व से प्रस्तावित विकास कार्यों के नए वर्ष में धरातल पर उतरने की उम्मीद है। दून के सभी 100 वार्डों में करीब 25 करोड़ की लागत के कार्य लंबित हैं, जिन्हें आचार संहिता हटने के बाद नए बोर्ड के गठन के साथ ही शुरू किया जा सकता है।

 

कई माह से विकास कार्यों को लेकर प्रस्ताव फाइलों में ही रेंगते रहे। इसके अलावा कुछ नई योजनाओं पर भी नगर निगम कार्य शुरू कर सकेगा। जिसके लिए नए बोर्ड के गठन के बाद डीपीआर शासन को भेजी जाएंगीं।

सालभर से प्रस्तावित थे कार्य

नगर निगम के सभी 100 वार्डों में सड़क, नाली, पुस्ते और पार्क निर्माण आदि के कार्य सालभर से प्रस्तावित थे। पहले सभी कार्यों के प्रस्तावों में डुप्लीकेसी की जांच के चलती रही। इसके बाद कार्यों के एस्टीमेट तैयार कर लिए गए। हालांकि, नगर निगम के पास पर्याप्त बजट न होने के कारण प्रस्तावों की दोबारा छंटनी करने का निर्णय लिया गया है।

 

फिलहाल बेहद जरूरी कार्यों को ही धरातल पर उतारने के लिए सभी 100 वार्डों में पांच करोड़ की लागत के कार्य स्वीकृत किए गए। इनमें प्रत्येक वार्ड में पांच-पांच लाख रुपये के कार्यों के प्रस्ताव फाइनल किए गए। अब इन कार्यों के वर्क आर्डर जारी करने की तैयारी थी, लेकिन तक तक आचार संहिता लागू हो गई और विकास कार्य ठंडे बस्ते में चले गए।

अब चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने तक यह कार्य शुरू नहीं किए जा सकते। हालांकि, एक माह के भीतर नए बोर्ड के गठित होने की उम्मीद है। जिसके साथ दोबारा नगर निगम सभी कार्यों को नए सिरे से कर सकेगा। ऐसे में अब पूर्व की भांति सभी वार्डों में पांच-पांच करोड़ रुपये के कार्य धरातल पर उतरने की उम्मीद है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.