June 24, 2026

ONGC का संविदा कर्मचारी निकला स्मैक तस्कर

 

पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड महोदय के निर्देशों पर नशा तस्करों के विरुद्ध सम्पूर्ण राज्य में चलाये जा रहे अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्रों में मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए है।

 

इसी क्रम में आज दिनांक 10-01-2025 को थानाध्यक्ष राजपुर के नेतृत्व में राजपुर पुलिस द्वारा होटल /रेस्टोरेंट/ बार /वाहन तथा संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी, इस दौरान मुखबिर के माध्यम से पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि एक्टिवा सवार 02 व्यक्ति भारी मात्रा में अवैध स्मैक पश्चिमी उत्तर प्रदेश से देहरादून के विभिन्न जगहों में बेचने के लिए ला रहे है, जिस पर पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान आईटी पार्क गेट, धोरण रोड के पास से 02 स्कूटी सवार व्यक्तियों 1- पुष्पित शुक्ला तथा 2- नीरज कुमार को भारी मात्रा में अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना राजपुर पर मु०अ०सं०- 04/24 धारा 8/21/27/29/60 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।

 

पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे दोनों काफी लंबे समय से एक दूसरे को जानते है तथा अवैध स्मैक के धंधे में मोटी कमाई होने के कारण पिछले काफी समय से इस धंधे में लिप्त है। दोनों अभियुक्त अवैध स्मैक को मुरादाबाद, नजीबाबाद, हरिद्वार व अन्य स्थानों से खरीद कर देहरादून में अपने ग्राहकों व अलग-अलग जगह डिमांड के हिसाब से सप्लाई करते हैं। उनके द्वारा अरुण नाम के व्यक्ति से उक्त स्मैक खरीदी जाती है। उक्त स्मैक को उनके द्वारा छोटी -छोटी पुडिया बनाकर अपने ग्राहकों व नशे के आदि व्यक्तियों को महेगें दामो में बेची जाती है , साथ ही अरुण द्वारा बताए गए व्यक्तियों को भी उनके द्वारा उक्त माल को सप्लाई किया जाता है। उनके ग्राहक मुख्त: अलग-अलग कॉलेज/ संस्थानों में पढ़ रहे नए उम्र के छात्र-छात्राएं हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त नीरज सिंह ONGC में संविदा कर्मचारी है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.