June 24, 2026

रेखा गुप्ता दिल्ली भाजपा विधायक दल की नेता घोषित: 20 फरवरी दोपहर को रामलीला मैदान में होगा मुख्यमंत्री पद का शपथ ग्रहण समारोह।

दिल्ली, रेखा गुप्ता दिल्ली की नयी मुख्यमंत्री होंगी। दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय में केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में उन्हें सर्वसम्मति से पार्टी विधायक दल की नेता चुना गया।

भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद पर्यवेक्षक रविशंकर प्रसाद ने कि रेखा गुप्ता को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुने जाने का एलान किया। भाजपा संसदीय बोर्ड ने रविशंकर प्रसाद और राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिल्ली भाजपा विधायक दल का नेता चुनने की जिम्मेदारी सौंपी थी।

रेखा गुप्ता 20 फरवरी गुरुवार दोपहर 12:35 को रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगी। दिल्ली के मुख्य सचिव की तरफ से भेजे गए निमंत्रण में मुख्यमंत्री के साथ ही मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जाएगी।

रेखा गुप्ता ने शुभचिंतकों को संदेश दिया कि, में आपका अपार स्नेह और समर्थन देखकर मेरा दिल अत्यंत हर्षित हो उठता है। आपकी यह ऊर्जा और भरोसा मुझे हर दिन नई प्रेरणा देता है। साथ मिलकर हम प्रगति की ओर निरंतर अग्रसर रहेंगे। धन्यवाद आपके विश्वास के लिए।

रेखा गुप्ता शालीमार बाग से विधायक हैं और उन्होंने पहली बार विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की है। उन्होंने आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार वंदना कुमारी को 29,595 वोटों के बड़े अंतर से हराया है। रेखा गुप्ता बचपन से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सक्रिय सदस्य रही हैं और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सदस्यता ग्रहण कर छात्र राजनीति में सक्रिय हुईं। और 1994-95 में दौलत राम कॉलेज में सचिव और 1995-96 में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की सचिव रही थीं।

रेखा गुप्ता ने भाजपा में विभिन्न पदों पर काम किया है। 2003-2004 में भाजपा युवा मोर्चा दिल्ली की सचिव रही थीं और 2004-2006 में राष्ट्रीय सचिव भी बनीं। इसके बाद, अप्रैल 2007 में उत्तरी पीतमपुरा वार्ड से बीजेपी के टिकट पर पार्षद बनीं। 2007-2009 तक उन्होंने महिला कल्याण एवं बाल विकास समिति की अध्यक्षता की।

रेखा गुप्ता 2015 और 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग सीट से हार मिली थी, लेकिन इस बार उन्होंने भारी अंतर से जीत दर्ज की है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.