April 20, 2026

रेखा गुप्ता ने दिल्ली मुख्यमंत्री पद की ली शपथ,

दिल्ली, रेखा गुप्ता ने दिल्ली के रामलीला में आयोजित भव्य समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। उनके साथ प्रवेश वर्मा (नई दिल्ली), मनजिंदर सिंह सिरसा (राजौरी गार्डन), रवींद्र कुमार इंद्राज (बवाना), कपिल मिश्रा (करावल नगर), आशीष सूद (जनकपुरी) और पंकज कुमार सिंह (विकासपुरी) ने मंत्री पद की शपथ ली। दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने रेखा गुप्ता और उनके मंत्रिपरिषद को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण समारोह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में हुआ। समारोह में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, चंद्रबाबू नायडू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस, मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव, आंध्र प्रदेश के उप उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल, छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, यूपी के दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, ब्रजेश पाठक, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी शामिल हुए। आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल भी मंच पर मौजूद रही। दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान स्वाति मालीवाल ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ विवादित बयान देकर अरविंद केजरीवाल के लिए मुश्किलें बढ़ाईं थी।
Rekha Gupta took oath as Delhi Chief Minister,
रेखा गुप्ता ने दिल्ली मुख्यमंत्री पद की ली शपथ,

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.