Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the pennews domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/hy55hp3a22dd/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
उत्तराखंड में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं तेज, नए चेहरों की संभावना.. - Separato Spot Witness Times
राजनीतिक राज्य समाचार

उत्तराखंड में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं तेज, नए चेहरों की संभावना..

उत्तराखंड की राजनीति में एक बार फिर मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं गर्म हो गई हैं। धामी कैबिनेट में लंबे समय से चार कुर्सियां खाली पड़ी हैं, और अब इन्हें भरने के साथ-साथ मंत्रियों के विभागों में बड़े फेरबदल की भी संभावना जताई जा रही है। भाजपा के सूत्रों के अनुसार, कैबिनेट में नए चेहरे शामिल हो सकते हैं और कुछ मंत्रियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर बदला भी जा सकता है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी कैबिनेट विस्तार के संकेत दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अंतिम निर्णय केंद्रीय नेतृत्व के हाथ में है। उनके अनुसार, “किसको रखना है और किसको हटाना है, यह केंद्र का विषय है। निश्चित तौर पर मंत्रिमंडल विस्तार कभी भी हो सकता है।” भट्ट के इस बयान ने चर्चाओं को और हवा दे दी है।

प्रदेश में लंबे समय से कैबिनेट विस्तार की मांग उठती रही है। हर बार मंत्रिमंडल में बदलाव की चर्चाएं जोर पकड़ती हैं, लेकिन केंद्रीय नेतृत्व से हरी झंडी न मिलने के कारण यह प्रक्रिया लंबित रह जाती है। सूत्रों के मुताबिक, केंद्र को प्रदेश की वर्तमान स्थिति से अवगत करा दिया गया है, और अब उनके निर्देशों का इंतजार है।

पूर्व कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के निधन के बाद धामी कैबिनेट में खाली कुर्सियों की संख्या चार हो गई है। इसके अलावा, प्रदर्शन के आधार पर दो मंत्रियों को बदलने की चर्चा भी सत्ता के गलियारों में जोरों पर है। माना जा रहा है कि कैबिनेट में नए चेहरे शामिल करने के साथ-साथ मंत्रियों के विभागों में भी बड़े बदलाव किए जा सकते हैं।

अब सबकी निगाहें केंद्रीय नेतृत्व पर टिकी हैं, जो इस मामले में अंतिम फैसला लेगा। देखना यह है कि क्या इस बार उत्तराखंड की धामी सरकार में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे या फिर यह चर्चाएं एक बार फिर ठंडे बस्ते में चली जाएंगी।

Related posts

ट्रैफिक को सुचारु बनाने को DGP अशोक के बड़े निर्देश

Dharmpal Singh Rawat

पाखरो रेंज घोटाला…वन विभाग के अधिकारियों की पत्नी और बेटों के नाम पर खरीदी संपत्तियां कुर्क

हेस्को और आईसीआईसीआई फाउण्डेशन के सहयोग से राज्य के 06 ज़िलों में निर्मित 15 ग्राम पुलों का मुख्यमंत्री ने वर्चुअल उद्घाटन किया।

Dharmpal Singh Rawat

Leave a Comment