August 14, 2026

रायपुर में जनसेवा केंद्र से दो लाख की लूट जांच में जुटी पुलिस

राजधानी देहरादून के रायपुर थाना इलाके में थाने के निकट बने जन सेवा केंद्र में दिन दहाड़े लूट की वारदात को 3 स्कूटी सवार बदमाश अंजाम देकर फरार हो गए।सूचना मिलते ही थाना पुलिस और वरिष्ठ अफसर भी मौके पर पहुंचे यहां सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से जांच शुरू कर दी गई है।पीड़ित का दावा है कि स्कूटी पर तीन युवक आए थे जिन्होंने मास्क लगा रखा था

और केंद्र में रखे ढाई लाख रुपए असलहे के दम पर लूटकर फरार हो गए है।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।कप्तान अजय सिंह ने घटना को बेहद गंभीरता से लेते अति शीघ्र खुलासे के आदेश दिए है। जानकारी के मुताबिक घटना कर भाग रहे बदमाशों का पीड़ित ने एक व्यक्ति से स्कूटी मांगकर पीछा भी किया।लेकिन मोहिनी रोड पर एक अन्य बदमाश जो कि बाइक पर था उसने बदमाशों का पीछा कर रहे स्कूटी सवार को बाइक से टक्कर मार दी इससे पीड़ित मौके पर ही गिर पड़ा और घायल हो गया है जिसे की इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.