June 24, 2026

ओवर रेटिंग की शिकायतो पर DM सवीन बंसल का आया ये बयान

ओवर रेटिंग एंकर उत्तराखंड में शराब की दुकानों में ओवर रेटिंग पर अंकुश लगाना आबकारी विभाग के लिए हमेशा से कठिन कार्य रहा है। राज्य सरकार के अंतर्गत आने वाले देशी व विदेशी मदिरा की दुकानों में ओवर रेटिंग का सिलसिला आबकारी विभाग के अधिकारियों की मौन सहमति के साथ बदस्तूर जारी है। आबकारी विभाग की लापरवाही के चलते शराब की दुकानों पर मनमानी कीमत वसूली जा रही है।

आपको बता दें आबकारी विभाग ठेकों पर हो रही खुलेआम ओवररेटिंग को रोक पाने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है। वही जिला अधिकारी सविन बंसल का कहना है कि जहां भी ओवर रेट में शराब की बिक्री पाई जाती है। उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत उन पर मुकदमा दर्ज किया जाता है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.