June 24, 2026

रुद्रनाथ यात्रा पर हर दिन 140 श्रद्धालु ही जाएंगे, दो बजे तक समय निर्धारित, पढ़ें पूरी जानकारी

डीएम ने रुद्रनाथ यात्रा को लेकर अधिकारियों व हकहकूकधारियों के साथ बैठक की। इस दौरान रुद्रनाथ मंदिर में रोटेशन पर एक पुलिस कर्मी और एक होमगार्ड कर्मी की तैनाती की जाने की बात कही गई। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग को वॉलिंटियर तैनात करते हुए उसे फर्स्ट एड व ऑक्सीजन सिलिंडर यूज करने का प्रशिक्षण भी दिया जाए।

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने रुद्रनाथ यात्रा को लेकर अधिकारियों और हकहकूकधारियों के साथ बैठक की। इस दौरान बतायाा गया कि रुद्रनाथ यात्रा पर हर दिन दो बजे तक अधिकतम 140 श्रद्धालु ही जा सकेंगे। यात्रा के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरह से परमिट दिए जाएंगे

जिलाधिकारी ने बैठक में वन विभाग को पैदल मार्ग के सुधारीकरण और मार्ग पर साइनबोर्ड व रिफ्लेक्टर लगाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि रुद्रनाथ मंदिर में रोटेशन पर एक पुलिस कर्मी और एक होमगार्ड कर्मी की तैनाती की जाए। साथ ही स्वास्थ्य विभाग को वॉलिंटियर तैनात करते हुए उसे फर्स्ट एड व ऑक्सीजन सिलिंडर यूज करने का प्रशिक्षण भी दिया जाए

यात्रा मार्ग पर बीएसएनएल की कनेक्टिविटी की व्यवस्था के भी निर्देश दिए। डीएम ने संबंधित विभागों और यात्रा से जुड़ी समितियों को समन्वय बनाकर काम करने को कहा, जिससे यात्रा को सुगमता से संचालित किया जा सके। यात्रा सीजन में गोपीनाथ मंदिर तक वाहनों के आने की मांग पर डीएम ने एसडीएम, ईओ व पुलिस को व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए।

केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी तरुण एस ने बताया कि पांच गांवों की ईडीसी गठित की गई है। ईडीसी के माध्यम से टेंट आवंटित किए जाएंगे। यात्रा से पूर्व मार्ग पर बायो टॉयलेट लगा दिए जाएंगे। साइबन बोर्ड बना दिया गया है।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.