August 8, 2026

अगले 24 घंटे उत्‍तराखंड के लिए खतरनाक!

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने शुक्रवार को तेज आंधी ओलावृष्टि और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के कई जिलों में 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। शुक्रवार को भी प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड में मौसम के तेवर तल्ख हैं और पर्वतीय क्षेत्रों में बौछार के साथ ओलावृष्टि दुश्वारियां बढ़ा रही हैं। इसके अलावा जगह-जगह भूस्खलन के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से किसान की मृत्यु हो गई।
हालांकि, मैदानी क्षेत्रों में धूप और बादलों की आंख-मिचौनी के बीच हल्की बूंदाबांदी हुई। जिससे तापमान में गिरावट आने से फौरी राहत मिली है। मौसम विभाग की ओर से प्रदेश में शुक्रवार को भी ज्यादातर क्षेत्रों में तीव्र बौछार, गर्जन के साथ ओलावृष्टि और आंधी चलने को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पहाड़ से मैदान तक बादल मंडरा रहे हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं बौछारों का क्रम भी बना हुआ है। इसके अलावा कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि परेशानी बढ़ा रही है

दून में सुबह से ही धूप और बादलों की आंख-मिचौनी चलती रही, लेकिन शाम तक भी वर्षा नहीं हुई। इसके अलावा आसपास के क्षेत्रों में भी वर्षा के आसार बने हुए हैं। शुक्रवार को भी प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदला रह सकता है।

आंधी चलने को लेकर ऑरेंज अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, बागेश्वर, अल्मोड़ा व पिथौरागढ़ में ओलावृष्टि व करीब 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झक्कड़ चल सकता है। देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत में आकाशीय बिजली चमकने के साथ ही ओलावृष्टि व कहीं-कहीं अधिकतम 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

 

आकाशीय बिजली की चपेट में आकर किसान की मृत्यु
नानकमत्ता : गुरुवार सुबह ग्राम कोंदाखेड़ा थाना नानकमता निवासी अर्जुन सिंह पुत्र मुख़्तयार सिंह अपने खेत पर गया था। जब दोपहर तक घर पर नहीं आया तो स्वजन खोजबीन करते हुए खेत के आसपास पहुंचे तो खेत के पास ही अर्जुन मृत अवस्था में मिला। स्वजन के मुताबिक आशंका जताई जा रही है कि अर्जुन की मृत्यु बिजली गिरने से हुई है।
सूचना पर पूर्व विधायक डा. प्रेम सिंह राणा, एएसआइ हरीश सिंह ने मृतक का शब कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कह सकता है। क्षेत्र के पूर्व विधायक डा. प्रेम सिंह राणा ने उप जिलाधिकारी और तहसीलदार को फोन कर मृतक को तत्काल आर्थिक सहायता देने की बात कही है। मृतक को दो पुत्र और एक पुत्री है। परिवार में सभी का रो रो के बुरा हाल है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.