June 24, 2026

कर्नाटक के पूर्व डीजीपी ओमप्रकाश का शव संदिग्ध स्थिति में मिला, हत्या की आशंका।

21 April 2025,

कर्नाटक के पूर्व डीजीपी ओमप्रकाश की हत्या होने की खबर से सनसनी फ़ैल गई है। उनका शव उनके बेंगलुरू स्थित घर पर संदिग्ध स्थिति में मिला है। जिस जगह से उनका शव मिला, वहां फर्श पर हर जगह खून फैला हुआ था। पूर्व डीजीपी के शरीर पर चाकू के घाव के निशान मिले हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में पुलिस को हत्या का मामला लग रहा है।

पुलिस को मामले की जानकारी मिली तुरंत पुलिस घर पहुंची। और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से भी पूछताछ की और अन्य साक्ष्य जुटाए। पूछताछ के दौरान पुलिस को शक हुआ कि , पूर्व डीजीपी की पत्नी पल्लवी हत्या को अंजाम देने मे संलिप्त हो सकती है। पत्नी पल्लवी को हिरासत में ले लिया गया है और पूछताछ शुरू कर दी। हालांकि अभी तक उनकी पत्नी की हत्या में संलिप्तता की पुष्टि पुलिस ने नहीं की है।

बता दें कि ओम प्रकाश मूल रूप से बिहार के चंपारण के निवासी थे। वह 68 साल के थे। ओम प्रकाश 2015 से 2017 तक कर्नाटक के डीजीपी थे। उनका कार्यकाल 2 साल का था।

बेंगलुरु के एडिशनल विकास कुमार ने जानकारी दी कि, पुलिस रविवार को जब पूर्व डीजीपी की पत्नी पल्लवी की सूचना पाकर घर पहुंची तो पूर्व डीजीपी मरणासन्न अवस्था में थे। उस दौरान घर में उनकी पत्नी, बेटी और बेटा मौजूद थे। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने पूर्व डीजीपी ओमप्रकाश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस पत्नी और बेटी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं पूर्व डीजीपी के बेटे ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पिता को चाकू घोंपकर मारा गया है।

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.