February 5, 2026

हरिद्वार गंगा में विसर्जित हुईं लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की अस्थियां, बिलख-बिलख कर रो पड़े पिता

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की अस्थियां आज शुक्रवार को हर की पैड़ी पर गंगा में विसर्जित की गई। हरियाणा के करनाल से पिता और भाई उनकी अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचे और हर की पैड़ी पर विधि विधान से अस्थियों को गंगा में विसर्जित किया।

अस्थियां विसर्जित करने के दौरान विनय नरवाल के पिता बिलख-बिलख कर रोते रहे और अपने बेटे को याद करते रहे। तीर्थ पुरोहित सूरज ने अस्थि विसर्जन का कार्य संपन्न कराया। इस दौरान हरिद्वार विधायक समेत अन्य भाजपा नेताओं और सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों ने शहीद को श्रद्धांजलि दी।

लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के पिता ने कहा कि सरकार से हमारी यही अपील है कि जो हमारे बेटे के साथ हुआ ऐसी घटना भविष्य में किसी भी परिवार के साथ ना हो इसलिए लिए सख्त कदम उठाएं।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.