June 25, 2026

नहीं थम रहा ऋषिकेष मेयर और नगर आयुक्त विवाद

उत्तराखंड की ऋषिकेष नगर निगम का मेयर बनते ही मेयर शंभू पासवान और नगर आयुक्त शैलेंद्र नेगी का विवाद शुरू हो गया था जो अभी तक थमने का नाम नहीं ले रहा है और बताया जा रहा है जीपीएस गाड़ी को लेकर ये विवाद शुरू हुआ है इसी बीच आज ऋषिकेष मेयर शंभू पासवान अपने निजी वाहन से भाजपा मुख्यालय देहरादून पहुंचे और नगर आयुक्त पर ज़ुबानी हमला करने से भी नहीं चूके।

मीडिया से बात करते हुए शंभू पासवान ने कहा कि एक छोटी सी बात को लेकर विवाद है वहां टैक्सी की गाड़िया है और उसमें कुछ सिस्टम लगाने की बात हुई लेकिन उनके पास अपना निजी वाहन है जिसका इस्तेमाल वो कर रहे है इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नगर आयुक्त अच्छे आदमी नहीं है और पूरे प्रदेश में नगर आयुक्त बदले जाते है लेकिन लगभग दो साल से ये यही नगर आयुक्त है और जिस घर में रहते है घर में पति से झगड़ा नहीं किया जाता छोड़ना भी नहीं है रहना भी वहीं है साथ ही मीडिया के एक सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें जीपीएस लगी गाड़ी से दिक्कत है।

ऋषिकेश नगर निगम के मेयर शंभू पासवान के जाति प्रमाण पत्र पर लगातार कांग्रेस और मेयर प्रत्याशी रहे दिनेश चंद्र सवाल खड़े कर रहे हैं। मामला कोर्ट में जाने के बाद मेयर को राहत मिली है।

इसको लेकर ऋषिकेश के मेयर शंभू पासवान ने कहा कि बहुत से लोग सही चीजों पर भी विवाद उत्पन्न करते है। मामला कोर्ट में गया। जांच कमेटी बनाई गई वहां से उनको क्लीन चिट मिली।

मेयर ने कहा कि अब ये लोग जहां जाना चाहते है वहां जाए लेकिन उनको देश और प्रदेश के कानून पर पूरा भरोसा है। मेयर ने कहा कि कोई भी पेपर जब बनता है वो पूरी व्यवस्था के तरह बनता है और जो लोग लंबे समय से रह रहे है वो सब यहीं के निवासी है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.