June 23, 2026

भारत के राजनीतिक और कूटनीतिक प्रयासों के बाद बीएसएफ के पूर्णम कुमार शॉ की पाकिस्तानी हिरासत से हुई वापसी, 

14 May 2025,

भारत के राजनीतिक और कूटनीतिक प्रयासों के बाद बीएसएफ के पूर्णम कुमार शॉ की सकुशल वापसी हुई है। आज पाकिस्तान ने भारत के सीमा सुरक्षा बल के कांस्टेबल पूर्णम कुमार शॉ को अटारी बॉर्डर पर भारत को सौंप दिया है। बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनकी वापसी पर संतोष व्यक्त किया।

बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि, पूर्णम कुमार शॉ की वापसी के बाद, उन्हें प्रारंभिक चिकित्सा जांच और पूछताछ के लिए ले जाया गया है बता दें कि, पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में तैनात 40 वर्षीय सॉ 23 अप्रैल को अनजाने में अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर गए थे और बादमेंउन्हें पाकिस्तान रेंजर्स ने हिरासत में ले लिया था। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण उनकी रिहाई में देरी हुई.बीएसएफ और पाकिस्तान रेंजर्स के बीच कई बार फ्लैग मीटिंग्स हुईं, लेकिन प्रारंभिक प्रयास असफल रहे। पाकिस्तान ने सुबह 10:30 बजे, उन्हें अटारी-वाघा सीमा पर भारतीय अधिकारियों को सौंपा. साहू का परिवार पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के रिसड़ा में रहता है। हालांकि, राजस्थान के श्रीगंगानगर में एक पाकिस्तानी रेंजर की गिरफ्तारी के बाद भारत को वार्ता में बढ़त मिली, जिससे शॉ की रिहाई संभव हो सकी।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.