June 23, 2026

प्रदेश में तीन और डाॅप्लर रडार लगने से बादल फटने या अतिवृष्टि पूर्वानुमान लग सकेगा

मौसम विज्ञान विभाग राज्य में मौसम की अधिक सटीक जानकारी देने के लिए तीन और डाॅप्लर रडार लगाने की तैयारी कर रहा है। इन रडार से बादल फटने या अतिवृष्टि आदि का पूर्वानुमान लग सकेगा। इससे समय रहते सुरक्षात्मक कदम उठाने में मदद मिलेगी।

उत्तराखंड आपदा की दृष्टि से संवेदनशील राज्य है। इस कारण स्थानीय स्तर पर मौसम से जुड़ी सटीक जानकारी जुटाने के लिए मौसम विज्ञान विभाग तीन और जगहों पर डाॅप्लर रडार लगाने की तैयारी कर रहा है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.