June 23, 2026

डीडीहाट विधायक बिशन सिंह चुफाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट

डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री बिशन सिंह चुफाल ने आज मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा हरिद्वार ज़मीन घोटाले में की गई सख्त एवं त्वरित कार्रवाई की सराहना की।

विधायक श्री चुफाल ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध उठाया गया यह कठोर कदम प्रदेश में पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में एक महत्वपूर्ण संदेश देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे निर्णयों से जनता में विश्वास बढ़ता है और यह स्पष्ट होता है कि सरकार सुशासन और ईमानदारी के सिद्धांतों से कोई समझौता नहीं करेगी।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.