June 24, 2026

ज्योतिर्मठ से बदरीनाथ जा रहा यूपी के यात्रियों का वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, पांच लोग घायल

ज्योतिर्मठ से बदरीनाथ जा रहा यात्रियों का वाहन मारवाड़ी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में एक परिवार के चार लोग और चालक घायल हो गए। घायलों में पति-पत्नी को गंभीर चोट आई हैं, जबकि उनका बेटा और बेटी को हल्की चोटें आई हैं।

मंगलवार अपराह्न पुलिस को सूचना मिली कि मारवाड़ी के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई की तरफ जा गिरा। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र रावत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को बाहर निकाला।

वहां से गुजर रहे सेना के वाहन से घायलों को आर्मी अस्पताल में भेजा गया। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र रावत का कहना है कि दुर्घटना का कारण प्रथम दृष्टया सड़क खराब होना, सड़क पर क्रैश बैरियर न होना और चालक को नींद की झपकी आना है। घायलों का उपचार चल रहा है।

घायलों में नीलम पत्नी राजीव शर्मा (46), राजीव शर्मा पुत्र राजकुमार शर्मा (56) दोनों को गंभीर चोट आई हैं। जबकि देवांश (22) पुत्र राजीव शर्मा व तान्या शर्मा (24) पुत्री राजीव शर्मा, चालक संजीव सभी निवासी गार्डन रोड थाना शोभापुर जिला मेरठ उत्तर प्रदेश को सामान्य चोट आई हैं।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.